Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-22

Jamshedpur Breaking: बक्सर-टाटा सुपरफास्ट की एक बोगी में आग लगने से मचा हड़कंप, ट्रेन रुकते ही कूदे यात्री

Jamshedpur Breaking: सोमवार को बक्सर-टाटा सुपरफास्ट ट्रेन की एक बोगी में अचानक आग लग गई. इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया. घटना विद्यासागर और जामताड़ा स्टेशन के बीच कलाझारिया गांव के पास हुई. बताया जा रहा है कि ट्रेन के इंजन के बाद तीसरी बोगी में अचानक धुआं और आग की लपटें दिखाई दीं. जैसे ही लोको पायलट को आग लगने की जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल ट्रेन रोक दी.

ट्रेन रुकते ही यात्री डर के मारे बोगियों से कूदने लगे, लेकिन गनीमत रही कि कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ और कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ. रेलवे स्टाफ ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पाया. आग लगने की वजह ट्रेन की बोगी के नीचे छक्का (अंडर गियर) से उठती चिंगारी बताई जा रही है.

45 मिनट रुकी रही ट्रेन

घटना के बाद ट्रेन करीब 45 मिनट तक रुकी रही, इसके बाद पूरी स्थिति नियंत्रण में आने पर ट्रेन को फिर से रवाना कर दिया गया. रेलवे की ओर से कहा गया कि मामले की जांच की जा रही है, और सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं.

"रील मंत्री" जी कब जागेंगे?

मौजूदा सरकार में कई रेल दुर्घटनाएं हुई है, लेकिन रेल मंत्री सिर्फ रील बनवाने और भाषणबाजी करने में व्यस्त रहते है. मौजूदा रेलवे में इन्फ्रास्ट्रक्चर पर काम करने की बहुत जरुरत है. इसके साथ ही रेलवे सबसे ज्यादा सरकारी नौकरी देने के लिए भी जाना जाता है. न रेलवे में इन्फ्रास्ट्रक्चर पर सौ फीसदी काम हो रहा है और न ही रेलवे में अब नौकरियों के लिए कोई गुंजाइश बची है. लोगों की जान जा रही है लेकिन मंत्री जी अपनी कुर्सी पर डटे हुए है. रेलवे ने किराया जरुर बढ़ाया है लेकिन यात्रियों की सुरक्षा शून्य नजर आती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !