Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-22

Love Affair Case: प्यार करने की तालिबानी सज़ा, दो लड़कों का सिर मुंडवाकर, कालिख पोतकर गांव में घुमाया

Bihar: बिहार के पूर्णिया ज़िले के कृत्यानंद नगर थाना क्षेत्र के भोकराहा गांव में एक चौंकाने वाली और घटना सामने आई है, जहाँ कथित तौर पर एक लड़की से प्यार करने के कारण दो लड़कों को तालिबानी सज़ा दी गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रामीणों की क्रूरता साफ दिखाई देती है।

सज़ा पाने वाले लड़कों की पहचान

सज़ा पाने वाले लड़कों की पहचान असरारुल और तौसीफ के रूप में हुई है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ग्रामीणों ने पहले इन दोनों लड़कों का आधा सिर और दाढ़ी मुंडवाया। इसके बाद उनके चेहरे पर कालिख और चूना लगाकर उन्हें जूते-चप्पलों की माला पहनाई गई। इस अमानवीय अवस्था में उन्हें पीटते हुए और अपमानित करते हुए पूरे गांव में घुमाया गया। घटना के बाद दोनों लड़कों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

परिजनों ने लगाया झूठे आरोप और मारपीट का इल्जाम

परिजनों ने लगाया झूठे आरोप और मारपीट का इल्जाम पीड़ित लड़कों के माता-पिता ने इस घटना को लेकर कृत्यानंद नगर थाना में लिखित आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। तौसीफ की मां बीबी शहनाज और असरारुल के पिता शेख मुद्दीन ने पुलिस को बताया कि असरारुल अपनी बहन के यहां सबूतर गया था, जहाँ उसके दोस्त तौसीफ ने उसे फोन करके अपने घर बुलाया।

परिजनों के अनुसार

परिजनों के अनुसार, इसी दौरान भौकरहा निवासी मोहम्मद महमूद, नूर खान और भूटवा नामक व्यक्तियों ने दोनों लड़कों को पकड़ लिया। उन्होंने लड़कों को अर्धनग्न कर दिया, चेहरे पर कालिख-चूना लगाया, रस्सी से बांधकर गांव में घुमाया और जमकर पिटाई की। उन्होंने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

तौसीफ की मां ने साफ़ कहा

तौसीफ की मां ने साफ़ कहा कि लड़की पक्ष ने दोनों लड़कों पर लड़की के साथ छेड़खानी का झूठा आरोप लगाया है, जबकि यह आरोप बिल्कुल गलत है। उनका कहना है कि यह केवल लड़के से प्यार करने की रंजिश का मामला था, जिसे झूठे आरोप के तहत तालिबानी सज़ा दी गई।

मामले को गंभीरता

फिलहाल, कृत्यानंद नगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और वीडियो में दिख रहे तथा नामजद आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना ने एक बार फिर कानून को अपने हाथ में लेने की प्रवृत्ति और सामाजिक न्याय के नाम पर अमानवीयता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !