Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-22

Jamshedpur News: सोनारी उपकार संघ प्रांगण में धूमधाम से शुरू हुई श्री श्री सार्वजनिक शारदीय नवरात्रि पूजा, 13 ज्योति कलश प्रज्वलित कर भक्तों ने माता शैलपुत्री की आराधना की

Sonari: इस वर्ष उपकार संघ सोनारी के प्रांगण में श्री श्री सार्वजनिक शारदीय नवरात्रि पूजा बड़े ही धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाई जा रही है। कमेटी के उपाध्यक्ष उमा शंकर शर्मा ने बताया कि उपकार संघ शहर की एक प्रमुख धार्मिक एवं सामाजिक संस्था है, जो हर वर्ष विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करती है। इस वर्ष पूजा का संचालन कमेटी के अध्यक्ष सतपाल साहू के नेतृत्व में किया जा रहा है।

इस बार मंदिर प्रांगण में 13 ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए और कमेटी के पुरोहित सुरेश शर्मा द्वारा माता की पूजा अर्चना की गई। इस बार उपकार संघ में चैत्र नवरात्रि की ही तरह शारदीय नवरात्रि का भी आयोजन किया गया है, जिसमें नौ दिनों तक माता की सेवा, भजन और पूजा-अर्चना का कार्यक्रम होगा। 

नवरात्रि की पहले दिन की शुरुआत माता शैलपुत्री की पूजा अर्चना से हुई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे और पूजा में अपने श्रद्धा भाव का प्रदर्शन किया।

आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के पदाधिकारी और सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा। इसमे महा सचिव विश्वकर्मा वर्मा, सचिव राजीव वर्मा, कन्हैया यादव, हेमंत साहू, नरेश शर्मा, जय पटेल, साहिल शर्मा, सुजल शर्मा, अमन कुमार, बालकृष्ण साहू आदि शामिल थे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !