Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-02

Jamshedpur Visarjan Accident : स्वर्णरेखा नदी किनारे पाण्डेय घाट से मिली अचेत महिला, एमजीएम अस्पताल में चल रहा इलाज

Jamshedpur News : गुरुवार की शाम मानगो बस स्टैंड के आगे स्वर्णरेखा नदी के पाण्डेय घाट से एक महिला गंभीर अवस्था में बरामद की गई। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है और फिलहाल उसका इलाज एमजीएम अस्पताल में जारी है।


घटना की जानकारी देते हुए एम्बुलेंस चालक सुनील चंद्र महतो ने बताया कि प्रथम दृष्टया अनुमान है कि महिला दुर्गा पूजा के मौके पर प्रतिमा विसर्जन के लिए घाट पर आई थी। इसी दौरान किसी कारणवश वह नदी की तेज धारा में गिर गई। घटना के समय घाट पर मौजूद पुलिस की नज़र महिला पर पड़ी। तत्काल स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों की मदद से महिला को बाहर निकाला गया। इसके बाद एम्बुलेंस की सहायता से उसे त्वरित रूप से एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया।

हालांकि, महिला की पहचान अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। न तो उसका नाम सामने आया है और न ही वह किस क्षेत्र की रहने वाली है, इसकी कोई जानकारी मिल सकी है। फिलहाल पुलिस उसकी पहचान स्थापित करने का प्रयास कर रही है।

घटना के समय महिला ने मिट्टी कलर की साड़ी और लाल रंग की कमीज पहन रखी थी। पुलिस प्रशासन ने अपील की है कि यदि किसी को इस विवरण के आधार पर महिला की पहचान को लेकर कोई जानकारी हो तो वह तुरंत स्थानीय थाना या प्रशासन को सूचित करें।

दुर्गा पूजा के अवसर पर विसर्जन के दौरान घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त किए जाने के बावजूद इस तरह की घटना ने सुरक्षा प्रबंधों पर भी सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और महिला की स्थिति पर लगातार नज़र रखी जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !