Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-02

Saraikela Police Action: खरसावां पुलिस ने कनकलता प्रधान हत्याकांड का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार व हथियार बरामद

Saraikela: खरसावां पुलिस ने कनकलता प्रधान हत्याकांड का सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में जीवनधन प्रधान, राजकुमार प्रधान और पंकज प्रधान शामिल हैं।

हत्या की वजह 

एसडीपीओ समीर सेवैय्या ने बताया कि मृतका कंकलता प्रधान और अभियुक्तों के बीच जमीन की मापी को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद में अभियुक्तों ने धारदार हथियार से हमला कर कनकलता प्रधान की हत्या कर दी। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से हत्या में इस्तेमाल किए गए खून लगे तलवार और बंकिया बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने खून लगा कपड़ा, दो मोबाइल फोन और एक स्कूटी भी जब्त किया है।

हत्या कैसे हुई 

गिरफ्तार अभियुक्त जीवनधन प्रधान के खिलाफ कुचाई थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि कनकलता प्रधान की हत्या आमदा ओपी क्षेत्र में बुधवार को हुई थी, जब वह किसी काम से वहां गई थीं। तभी पहले से घात लगाए बैठे अभियुक्तों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !