Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-02

Archery Premier League: यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आर्चरी प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

Archery Premier League: दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आज आर्चरी प्रीमियर लीग (APL) का भव्य शुभारंभ हुआ. इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा, फिल्म अभिनेता राम चरण, आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सचिव और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा समेत एसोसिएशन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे.

आईपीएल की तर्ज पर शुरू की गई APL का उद्देश्य तीरंदाजी को देश में नई पहचान दिलाना और खिलाड़ियों को बड़ा मंच उपलब्ध कराना है. आयोजकों का मानना है कि यह लीग युवा तीरंदाजों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अहम साबित होगी.



इस बार लीग में कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं. इनमें दिल्ली की पृथ्वीराज योद्धा, तेलंगाना की काकतीय नाइट्स, महाराष्ट्र की माइटी मराठा, राजस्थान की राजपुताना रॉयल्स, झारखंड की चेऱो आर्चर्स और तमिलनाडु की चोल चीफ्स शामिल हैं.



खास बात यह है कि इस लीग में कई अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज भी शामिल होंगे. इससे प्रतियोगिता को वैश्विक आयाम मिलेगा और भारत को तीरंदाजी में विश्व स्तर पर नई पहचान बनाने का अवसर मिलेगा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !