Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.

  • 2025-10-05

Saraikela News: ईचागढ़ में निकाली गई आदिवासी जनाक्रोश रैली, बीडीओ को सौंपा तीन सूत्री मांग पत्र, सरना धर्म कोड लागू करने और कुड़मी-महतो को आदिवासी सूची से बाहर रखने की मांग

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड कार्यालय में आदिवासी जनाक्रोश रैली निकालकर संयुक्त आदिवासी सामाजिक संगठन द्वारा बीडीओ एकता वर्मा एवं सीओ दीपक प्रसाद को ज्ञापन सौंपा। आदिवासी जनाक्रोश रैली में सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष पारम्परिक वेशभूषा में सरना झंडा व तख्तियां‌ लिए गाजे बाजे के साथ प्रखंड मुख्यालय ईचागढ़ पहुंचे  और  राज्यपाल के नाम पर बीडीओ को तीन सुत्री मांग पत्र सौंपा।

 आदिवासी संगठन द्वारा नारे लगाए गए 

 आदिवासी संगठन द्वारा कुड़मी, महतो होश में आओ, जय सरना, आदिवासी एकता जिंदाबाद आदि नारे लगाते हुए रैली निकाली। एक दिवसीय रैली व धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मानिक सरदार, श्यामल मार्डी  व संयुक्त आदिवासी संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुड़मी, कुर्मी के रेल टेका, डहर छेंका कर केंद्र सरकार अगर आदिवासी सुची में शामिल करने का कोशिश किया तो आदिवासी संगठन किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। 

आदिवासियों की मांग 

आदिवासी नेताओं ने कहा कि कुड़मी और महतो न कभी आदिवासी थे और न ही आदिवासी बनने दिया जाएगा। संयुक्त आदिवासी सामाजिक संगठन द्वारा अपने मांग पत्र में कुड़मी, महतो को आदिवासी सुची में शामिल  नहीं करने और सरना धर्म कोड लागू करने एवं झारखंड में पेशा कानून लागू करने का मांग किया है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !