Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-05

Famous YouTuber Mani Meraj: चर्चित यूट्यूबर मणि मेराज पटना से गिरफ्तार, दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का आरोप,जानिए पूरा मामला

Bihar: बिहार के चर्चित कॉमेडियन यूट्यूबर मणि मेराज को यूपी पुलिस ने पटना के अनीसाबाद इलाके से गिरफ्तार किया है। मणि मेराज की गर्लफ्रेंड वन्नू दी ग्रेट (असली नाम वंदना) ने यूट्यूबर पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

गर्लफ्रेंड का कहना है कि

गर्लफ्रेंड का कहना है कि मणि मेराज ने उससे धोखे से शादी की, फिर अबॉर्शन कराया। वंदना ने यू ट्यूबर पर जबरदस्ती गौ मांस खिलाने का भी आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि इस मामले में गर्लफ्रेंड ने यूपी के खोड़ा थाने में केस दर्ज कराया था।

मामले में उसकी गिरफ्तारी हुई

इसी मामले में उसकी गिरफ्तारी हुई है। जानकारी के मुताबिक, मणि मेराज अनीसाबाद स्थित अपने दोस्त के फ्लैट से साहेबगंज जाने के लिए जैसे ही अपने स्कॉर्पियो के पास पहुंचे, पुलिस की टीम ने उन्हें घेर लिया और गिरफ्तार कर लिया।

उसने शादी करने का झांसा

वन्नू दी ग्रेट के मुताबिक करीब ढाई साल पहले यू-ट्यूबर मनीर मेराज ने शादीशुदा होने की बात छिपाकर उससे दोस्ती की। इसके बाद एक दिन कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर बेहोशी की हालत में शारीरिक संबंध बनाए। होश में आने पर जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उसने शादी करने का झांसा दिया।

शादी करने की बात को छिपाकर रखने को कहा

कुछ दिन बाद वह उन्हें अपने घर ले गया और शादी भी कर ली, लेकिन शादी करने की बात को छिपाकर रखने को कहा। इस दौरान लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। गर्भवती होने पर गर्भपात भी कराया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !