Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-05

Jamshedpur News: स्वच्छता अभियान में युवाओं का अद्भुत योगदान, 200 किलो कचरे का निस्तारण

Jamshedpur News: "स्वच्छ भारत, स्वच्छ भविष्य" के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से शहर में एक प्रेरणादायक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया. इस अभियान में समाज के विभिन्न युवाओं और संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.

इस पहल में ग्रीनकैप्स, स्वच्छता पुकारे, रोटरेक्ट सेवारत, श्रीनाथ विश्वविद्यालय के रोटरेक्ट क्लब तथा NSS (नेशनल सर्विस स्कीम) के छात्रों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. सभी प्रतिभागियों ने मिलकर न केवल स्वच्छता का संदेश दिया, बल्कि करीब 200 किलोग्राम कचरे का सफल निस्तारण भी किया.

अभियान का उद्देश्य केवल सार्वजनिक स्थलों की सफाई नहीं, बल्कि लोगों में यह जागरूकता फैलाना था कि स्वच्छता एक दिन का काम नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, जिसमें समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है. आयोजकों का कहना है कि अगर सभी नागरिक अपने कर्तव्यों का पालन करें, तो ऐसे अभियानों की जरूरत ही नहीं पड़ेगी.

प्रतिभागियों ने इस दौरान गहरी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि यह देखकर दुख होता है कि जिन प्रतिमाओं में नौ दिनों तक देवी का आवाहन और पूजन किया गया, उन्हीं प्रतिमाओं को विसर्जन के बाद नदी के किनारे लावारिस छोड़ दिया जाता है.

अभियान का नेतृत्व गौरव आनंद ने किया, जिनके साथ पंकज, कृष, संजय, खुशबू, प्रेम, अभिजीत, निवेदिता, अंकु, नीलू, सुजाता, सोनम, तेजस, शंकर, सुषमा, दिलखुश, सुमित, शालिनी, आस्था और रशमी जैसे युवाओं की उपस्थिति सराहनीय रही.

इस स्वच्छता पहल ने यह साबित कर दिया कि जब युवा एकजुट होकर बदलाव की ठान लें, तो परिणाम निश्चित ही प्रेरणादायक होते हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !