Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-05

Saraikela News: गम्हरिया के बोलाईडीह में पीडीएस डीलर पर खाद्यान्न कालाबाजारी और फर्जीवाड़े का आरोप, उपभोक्ताओं ने की कार्रवाई की मांग

Saraikela: गम्हरिया प्रखंड के बोलाईडीह स्थित आदर्शनगर के पीडीएस डीलर प्रदीप ठाकुर पर खाद्यान्न कालाबाजारी और वितरण के गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। स्थानीय उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि डीलर पिछले तीन महीनों से पात्र लाभुकों को पूरा राशन नहीं दे रहा है, जबकि विभागीय गोदाम से उसने सौ प्रतिशत खाद्यान्न का उठाव कर लिया है।

वितरित किया हुआ अनाज 

मिली जानकारी के अनुसार, जुलाई माह में केवल 43.44 प्रतिशत, अगस्त में 46 प्रतिशत, और सितंबर में 60 प्रतिशत खाद्यान्न का वितरण किया गया। शेष अनाज कहां गया, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। 

सिर्फ इतना ही नहीं डीलर के परिवार के सदस्यों के नाम पर फर्जी तरीके से कार्ड बनाए जाने के भी आरोप सामने आए हैं। 

उपभोक्ताओं ने उठाया सवाल

उपभोक्ताओं ने सवाल उठाया है कि जब विभाग के पास वितरण और उठाव का पूरा रिकॉर्ड मौजूद है, तो इस स्पष्ट गड़बड़ी के बावजूद अब तक डीलर पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। ग्रामीणों ने मांग की है कि जिला प्रशासन मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !