Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-05

Jamshedpur News: जमशेदपुर में राष्ट्रीय इंटक महिला विंग के द्वारा काम करने वाली महिला कर्मचारी के लिए प्रशिक्षण एवं सम्मान समारोह का आयोजन

Jamshedpur: जमशेदपुर में राष्ट्रीय इंटक महिला विंग के द्वारा विभिन्न क्षेत्र में काम करने वाली महिला कर्मचारी के लिए प्रशिक्षण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जहां महिला कर्मचारियों को उनके अधिकार के बारे में जानकारी दी गई।
 

मुख्य अतिथि उपस्थित

कदमा स्थित क्षत्रिय संघ कार्यालय में राष्ट्रीय इंटक महिला विंग के द्वारा आयोजित प्रशिक्षण एवं सम्मान समारोह में महिला इंटक की राष्ट्रीय अध्यक्ष देविका सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नूरजहां खान वारसी एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे मुख्य अतिथि उपस्थित थे।

विशेष अधिकार

 जहां विभिन्न क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को उनके हक और अधिकार के लिए कानूनी जानकारी दी गई जहां सभी महिला कर्मचारियों को राष्ट्रीय इंटक महिला विंग के द्वारा दीपावली का उपहार दिया गया वही प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी देते हुए महिला इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष देविका सिंह एवं उपाध्यक्ष नूरजहां खान वारसी ने कहा कि भारतीय संविधान में महिला कर्मचारियों को कई विशेष अधिकार दिए हैं ।

महिला कर्मचारियों का यूनियन गठित

 मगर इसके बावजूद ठेकेदार एवं कंपनी प्रबंधन के द्वारा महिला कर्मचारियों का शोषण धड़ले से किया जा रहा है जहां हम सभी क्षेत्र में महिला कर्मचारियों का यूनियन गठित कर प्रबंधन एवं ठेकेदार से उनके हक की लड़ाई लड़ेंगे
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !