Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-05

JAMSHEDPUR: साकची पुलिस अस्पताल में हेल्थ कैंप, रोटरी क्लब और पुलिस की संयुक्त पहल से जवानों की होगी जांच

Jamshedpur: साकची स्थित पुलिस अस्पताल में रविवार को रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी और जमशेदपुर पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया. हेल्थ कैंप का उद्घाटन एसएसपी पीयूष पांडेय की ओर से किया गया. शिविर का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच और उन्हें जागरूक बनाना था. इस दौरान विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने पुलिसकर्मियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच और परामर्श दिया. आरोग्यम जांच केंद्र की ओर से ब्लड टेस्ट, शुगर टेस्ट, बीपी, पीएफटी, हाइट-वेट और ऑडियोमेट्री टेस्ट जैसी सुविधाएं 50 प्रतिशत छूट के साथ उपलब्ध कराई गई. सामान्यतः ₹2500 मूल्य का पैकेज यहां मात्र ₹500 में प्रदान किया गया. साथ ही जन औषधि केंद्र के माध्यम से आवश्यक दवाएं निःशुल्क दी गई.रोटरी

कई विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने की जांच

रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी के सचिव जितेश कुमार चौधरी ने बताया कि शिविर में जनरल फिजिशियन, कार्डियोलॉजिस्ट, डेंटल, गायनोकोलॉजिस्ट, पीडियाट्रिक और जनरल सर्जन समेत कई विशेषज्ञ डॉक्टरों ने पुलिसकर्मियों की जांच की.

नियमित व्यायाम और तनाव प्रबंधन पर भी सलाह

अब तक लगभग 150 पुलिसकर्मियों की जांच की जा चुकी है. कुल 250 पुलिसकर्मियों की जांच का लक्ष्य रखा गया है. आयोजन के दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने पुलिसकर्मियों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और तनाव प्रबंधन पर भी सलाह दी. भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर नियमित अंतराल पर आयोजित किए जाएंगे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !