Rajnagar: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर-जुगसलाई मुख्य मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। छोटा कांकी गांव पुलिया के समीप मंगलवार को एक बलेनो कार और पैशन प्रो बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान जितेंद्र तिवारी गम्हरिया निवासी के टरूप में हुई हैं और वह चालियामा स्थित रुंगटा माइंस लिमिटेड में कार्यरत हैं।
हादसे का कारण
जानकारी के अनुसार जितेंद्र तिवारी अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। उसी वक्त अचानक जुगसलाई की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बलेनो कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बलेनो कार में राजनगर अंचल अधिकारी (सीओ) श्रवण कुमार झा सवार थे।
स्थानीय लोगों की नाराजगी
हादसे के बाद सीओ घटनास्थल पर कुछ देर तक रुके, घायल युवक को सड़क किनारे बैठाया और अपनी कार से राजनगर प्रखंड कार्यालय की ओर रवाना हो गए। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर नाराजगी जताई और कहा कि अंचल अधिकारी को घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाना चाहिए था।
घायल का इलाज चल रहा है
घटना के बाद घायल युवक जितेंद्र तिवारी का इलाज स्थानीय लोगों की मदद से कराया गया और फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। राजनगर अंचल अधिकारी श्रवण कुमार झा से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
हादसे से बचने के लिए क्या करे
इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए लोगों को सड़क पर ट्रैफिक नियमों का पालन करना बहुत आवश्यक है। अगर आम जनता ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करेगी तो ऐसी हादसे हर वक्त होते रहेंगे। हर नागरिक को ट्रैफिक नियमों का पालन करे और सड़क पर तेज रफ्तार से गाड़ी न चलाए ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।