Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-07

Dhanbad News: चिरकुण्डा पुलिस ने अपराध की योजना बनाते तीन को किया गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

Dhanbad: 5 अक्टूबर को चिरकुण्डा पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान दो व्यक्तियों को अवैध आग्नेयास्त्र और प्रतिबंधित कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग पुराने खंडहरनुमा श्रम कल्याण केंद्र भवन में बैठकर किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के दौरान

सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के दौरान पुलिस ने छापेमारी कर एक विधि-विरूद्ध बालक को हिरासत में लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में 45 वर्षीय कृष्णा यादव उर्फ शंकर यादव और लगभग 19 वर्षीय शुभम ठाकुर शामिल हैं। अभियुक्तों के पास से एक अवैध आग्नेयास्त्र, 7.62mm का प्रतिबंधित कारतूस, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ

पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ अवैध हथियार रखने और अपराध की योजना बनाने के आरोप में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस ऑपरेशन में शामिल पुलिस दल में पु०अ०नि० मुकेश कुमार, स०अ०नि० राजदेव राम, सत्येन्द्र तिवारी, मनोज मराण्डी, हवलदार प्रदीप कुमार उराँव और आरक्षी खिरोध महतो, रामकिशुन कुमार शामिल थे।

पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से

पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है और ऐसे अपराध की योजना बनाने वालों के लिए चेतावनी भी है। अधिकारियों ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दी जाए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !