Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-07

Dhanbad Fire Incident: धनबाद में ट्रांसफॉर्मर वर्कशॉप में भीषण आग, सात दमकलों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

धनबाद शहर में सोमवार की रात एक ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप में अचानक भीषण आग लग गई। जहां बताया जा रहा है कि आगजनी की यह घटना आसमानी बिजली गिरने के कारण हुई। यह हादसा इतना भयावह था कि आग की लपटें दूर-दूर तक लोगों को दिखाई दे रही थीं, जबकि इसका उठता हुआ घना काला धुआं आसपास की बस्तियों, विशेषकर बिजली कॉलोनी में फैल गया। इस घटना से पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बना गया।

आग ज्यादा भड़कने का कारण 

जानकारी के अनुसार, वर्कशॉप में बड़ी मात्रा में ट्रांसफॉर्मर ऑयल और रिपेयरिंग के उपकरण रखे हुए थे, जिस कारण  आग और तेजी से फैल गया। भारी बारिश होने के बावजूद भी आग की लपटें शांत नहीं हो रही थीं।

पूरे 3 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया 

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग के प्रयासों के बाद भी स्थिति अनियंत्रित रही जिसके बाद स्तिथि को नियंत्रित करने के लिए बीसीसीएल (B.C.C.L.) से अतिरिक्त दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। कुल सात फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगातर तीन घंटे तक आग पर काबू पाने की कड़ी मशक्कत करती रहीं। जिसके बाद पूरे 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। 

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, वर्कशॉप में रखे ट्रांसफॉर्मर और तेल की वजह से आग तेजी से भड़क उठी थी। गनीमत रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन फिलहाल किया जा रहा है।

प्रशासन की जांच जारी

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि दमकल विभाग समय पर नहीं पहुंचता, तो आग आसपास के घरों तक फैल सकती थी। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !