Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-09

Railway News: धनबाद-सिंदरी सवारी गाड़ी का परिचालन अनिश्चितकाल के लिए बंद, यात्रियों को असुविधा

Dhanbad: पूर्व मध्य रेलवे डिवीजन के प्रबंधक द्वारा धनबाद-सिंदरी सवारी गाड़ी का तीन फेरा अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया गया है, जबकि सिर्फ सुबह की समय-सारणी के तहत ट्रेन चल रही है। इस कारण दैनिक यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

इस मुद्दे को लेकर

इस मुद्दे को लेकर सीपीआईएम के धनबाद जिला सचिव विकास कुमार ठाकुर और दैनिक यात्री तथा धनबाद न्यायालय के अधिवक्ता सूर्य कुमार सिंह ने डीआरएम (डिविजनल रेलवे मैनेजर) को आवेदन देकर ट्रेन का पुनर्चालन करने की मांग की है।

पत्र में विकास कुमार ठाकुर ने बताया

पत्र में विकास कुमार ठाकुर ने बताया कि धनबाद-सिंदरी सवारी गाड़ी सिंदरी शहर और बलियापुर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए दैनिक आवागमन का महत्वपूर्ण साधन है। छात्र, मजदूर और कार्यालय जाने वाले यात्री प्रतिदिन इसका उपयोग करते हैं। कई यात्रियों ने तीन महीने का मासिक सीजन टिकट भी ले रखा है। इसके अलावा, यह ट्रेन दूरगामी ट्रेनों तक पहुंचने में भी सुविधा प्रदान करती है। उन्होंने डीआरएम से जनहित में जल्द से जल्द ट्रेन के परिचालन की बहाली का अनुरोध किया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !