Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-09

Karim City College: करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर की एनएनएस टीम ने समाज सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए साकची गोलचक्कर के आस-पास के क्षेत्रों में भोजन वितरण कार्यक्रम का कियाआयोजन

Jamshedpur: करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर की NSS इकाई ने समाज सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए साकची गोलचक्कर एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों में भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ज़रूरतमंद एवं वंचित लोगों तक भोजन पहुँचाना और युवाओं में सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करना था।

अपने-अपने घर से भोजन तैयार करके लाया

इस अभियान की विशेष बात यह रही कि सभी स्वयंसेवकों ने अपने-अपने घर से भोजन तैयार करके लाया था, जिसे उन्होंने मिलजुलकर जरूरतमंद लोगों के बीच वितरित किया। हर स्वयंसेवक ने अपनी क्षमता अनुसार योगदान दिया और सेवा के इस कार्य को एक सामाजिक उत्सव का रूप दिया।

सच्ची मिसाल साबित हुआ

भोजन वितरण के दौरान स्वयंसेवकों ने न केवल भोजन बाँटा, बल्कि लोगों से आत्मीय संवाद भी किया, जिससे उनमें खुशी और अपनापन देखने को मिला। यह कार्यक्रम NSS के आदर्श वाक्य “Not Me, But You” (स्वयं से पहले दूसरों की सेवा) की सच्ची मिसाल साबित हुआ।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. मोहम्मद रियाज़ (Principal, Karim City College), डॉ. आले अली (NSS Programme Officer) तथा सैयद साजिद परवेज़ (NSS Co-ordinator) ने भी स्वयंसेवकों के साथ अपना सहयोग एवं योगदान दिया।जाने से पहले उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्य छात्रों में मानवता, सेवा और संवेदना की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि समाज की सच्ची प्रगति तभी संभव है जब युवा वर्ग जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए।

सीनियर वॉलंटियर जयकृष्ण धारा द्वारा किया गया

कार्यक्रम का सफल संचालन सीनियर वॉलंटियर जयकृष्ण धारा द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया और स्वयंसेवकों का मनोबल बढ़ाया।साथ ही सीनियर वॉलंटियर्स रेहान रज़ा, बेबी महतो और ईसान बिशोई की इस कार्यक्रम में मुख्य भूमिका रही। इन सभी ने पूरे आयोजन के दौरान नेतृत्व, समन्वय और वितरण की प्रक्रिया में अहम योगदान दिया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में NSS संयोजकों का मार्गदर्शन और स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी प्रशंसनीय रही। कॉलेज प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि NSS यूनिट द्वारा चलाया गया यह अभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !