Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-09

CM Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने, आज राँची के मोरहाबादी मैदान आयोजित होने वाली 5 दिवसीय झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन दिवाली मेला-2025 का किया विधिवत् उद्घाटन, विधायक कल्पना सोरेन भी रही मौजूद

Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज, राँची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित 5 दिवसीय झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) दिवाली मेला-2025 का विधिवत् उद्घाटन किया। मौके पर उनकी पत्नी विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं। 

उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने संबोधन में कहा

उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) अपने शुरुआती दौर से ही जनहित कार्यों के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि यह संस्था एक लम्बी यात्रा तय करते हुए आज अपना रजत जयंती मना रही है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस संस्था के द्वारा रांची के इस ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में बड़ी उत्साह और उमंग के साथ 5 दिवसीय जेसोवा दिवाली मेला-2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 

सीएम हेमन्त सोरेन ने कहा कि जेसोवा मेला के आयोजन का मुख्य उद्देश्य यही है कि इस मेले से होने वाली पूरी आमदनी गरीब, जरूरतमंदों के कल्याणार्थ एवं अन्य सामाजिक उत्थान जैसे कार्यों एवं गतिविधियों में लगाई जाए। यह संस्थान शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है।

बेहतर सामाजिक कार्य करने वाले लोगों के बीच सम्मान राशि का वितरण

आज भी यहां जेसोवा द्वारा बेहतर सामाजिक कार्य करने वाले लोगों के बीच सम्मान राशि का वितरण तथा पुस्तकालय का उद्घाटन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे तो कई संस्थाओं द्वारा फेस्टिवल के समय अलग-अलग मेले आयोजित किए जाते हैं। सभी संस्थाओं का मेला आयोजित करने का अपना-अपना उद्देश्य होता है लेकिन जेसोवा शुरुआती दिनों से ही गरीब जरूरतमंदों के हित के लिए कार्य करती आ रही है जो सराहनीय है।

दिवाली मेले की सफलता हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी

 (जेसोवा दिवाली मेला-2025) के उद्घाटन के साथ ही मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार सहित अन्य अतिथियों ने मेले का परिभ्रमण किया। विधायक कल्पना सोरेन ने जेसोवा के सभी सदस्यों को अपनी ओर से दिवाली मेले की सफलता हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !