Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-09

Jamshedpur Police: कुख्यात अपराधी पूरण चौधरी रंगदारी और आर्म्स एक्ट मामले में गिरफ्तार, हथियार के साथ दबोचा गया

Jamshedpur Police: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र पुलिस ने कुख्यात अपराधी सौरभ चौधरी उर्फ पूरण चौधरी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है. जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि जेल से छूटने के बाद सौरभ चौधरी और उसके सहयोगी देवेंद्र सिंह उर्फ आई लव, स्थानीय व्यापारियों और ठेकेदारों से रंगदारी वसूलने की धमकी दे रहे हैं. शिकायत के बावजूद लोग डर के कारण सामने नहीं आ रहे थे.


पुलिस ने सौरभ चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह देवेंद्र सिंह के साथ मिलकर रंगदारी मांग रहा था और उसे हथियार भी देवेंद्र ने ही दिया था. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसकी निशानदेही पर एक देशी कट्टा और 0.303 बोर की दो जिंदा गोलियां बरामद कीं, जिनमें एक गोली कट्टे में लोडेड थी.



गिरफ्तार आरोपी की पहचान सौरभ चौधरी, उम्र करीब 35 वर्ष, पिता नेकी राम चौधरी, निवासी रामदेव बगान, गोलमुरी के रूप में हुई है. उसका आपराधिक इतिहास बेहद लंबा है, जिसमें हत्या, लूट, रंगदारी, जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई गंभीर मामले शामिल हैं. वह सिदगोड़ा, गोलमुरी, एमजीएम, सोनारी और राजस्थान के जयपुर सहित विभिन्न थानों में दर्ज 16 से अधिक मामलों में आरोपी है.

छापामारी दल में गोलमुरी थाना प्रभारी संजय सुमन, एएसआई गौरव सिंह, राजन रौशन सिन्हा, अभय मिंज, विकास कुमार, अजीत प्रकाश और पुलिस बल के अन्य सदस्य शामिल थे. पुलिस अब देवेंद्र सिंह उर्फ आई लव पंजाब की तलाश में जुटी है, जिसने सौरभ को हथियार उपलब्ध कराया था.

इस गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने शहर में रंगदारी और दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे गिरोह पर करारा प्रहार किया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !