Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-09

Sidhgora Tempo Driver Committed Suicide: पारिवारिक कलह में टेंपो चालक ने की आत्महत्या, बच्चों ने फंदे पर लटका देखा पिता को

Sidhgora: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के भुइयाडीह ग्वाला बस्ती में बबलू यादव नामक एक टेंपो चालक ने पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह दर्दनाक घटना गुरुवार को हुई। आनन-फानन में परिजन उसे महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।


मृतक बबलू यादव के बड़े भाई ने बताया


मृतक बबलू यादव के बड़े भाई ने बताया कि बबलू टेंपो चालक था और पारिवारिक कलह में यह कदम उठाया। बुधवार की रात बबलू देर से घर लौटा और घरवालों के साथ मारपीट की। इस बात पर उसके पिता बहुत गुस्सा हुए और उन्होंने बबलू की पत्नी तथा तीन बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया। पत्नी और बच्चे पास ही रहने वाले बबलू के पिता और बड़े भाई के घर चले गए।

तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी

अगले दिन, गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे जब बच्चे वापस अपने घर लौटे, तो उन्होंने अपने पिता बबलू यादव को फंदे से लटका पाया। बच्चों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर सिदगोड़ा थाना

सूचना मिलने पर सिदगोड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पहले एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद, कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !