Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-09

Sahibganj Kidnap Minor Girl: नाबालिग छात्रा के अपहरण की कोशिश विफल, ग्रामीणों की बहादुरी से बची जान

Sahibganj: जिले के साहिबगंज राजमहल प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय जामनगर की एक नाबालिग छात्रा को स्कूल जाने के दौरान असामाजिक तत्वों ने जबरन मारपीट करते हुए बोलेरो पिकअप पर बैठाकर अपहरण करने का प्रयास किया।

छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे

छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वाहन को रोकने की कोशिश की। इस पर आरोपितों ने ग्रामीणों के साथ भी मारपीट करने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों की तत्परता और बढ़ती भीड़ को देखकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

ग्रामीणों ने कुछ आरोपितों की पहचान कर ली

ग्रामीणों ने कुछ आरोपितों की पहचान कर ली है। घटना की जानकारी मिलने पर विद्यालय के शिक्षक और ग्रामीण राजमहल थाना पहुंचे और पूरी जानकारी पुलिस को दी।

 गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू

थाना प्रभारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस नाबालिग छात्रा से पूछताछ कर रही है और फरार आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल से एक मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसके आधार पर आरोपितों की पहचान की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !