Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-09

Crime News: गुड्डू पांडेय के गेस्ट हाउस में छापेमारी, तीन युवक गिरफ्तार, हथियार बरामद

Crime News: पटमदा थाना क्षेत्र के गोबरघुसी स्थित गुड्डू पांडेय के गेस्ट हाउस में पुलिस ने छापेमारी कर तीन युवक को हथियार सहित पकड़ा है. जानकारी के अनुसार, गेस्ट हाउस में रोशन, डब्लू मिश्रा के साथ एक अन्य युवक मौजूद था, जिसके पास से पिस्टल बरामद हुई.

छापेमारी की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है और गेस्ट हाउस में मौजूद अन्य लोगों की गतिविधियों की भी जांच जारी है. मामले में अवैध हथियार और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

बताते चलें कि यह गिरफ्तारी बीते दिनों जमशेदपुर के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में 5 अक्टूबर को हुई फायरिंग से जुड़ी है, जहां संजय पथ स्थित जिला बदर अपराधी उमेश कुमार पाण्डेय उर्फ़ गुड्डू पांडेय के घर पर अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग के बाद पुलिस ने तफ्तीश आगे बढ़ाई थी और इसी केस में एक बड़ी गिरफ्तारी की पुष्टि की थी.

पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी दीपक कुमार चौधरी उर्फ़ टेका चौधरी को गिरफ्तार कर लिया था. पूछताछ के दौरान उसने घटना में अपनी संलिप्तता कबूल की थी. उसके पास से वारदात में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया गया था, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाना था.

इस फायरिंग वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी थी. पुलिस यह जानने की कोशिश में थी कि घटना के पीछे कोई पुराना विवाद या गैंग रंजिश थी. अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी थी और मामले में आगे और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही थी. पुलिस ने स्पष्ट कर दिया था कि क्षेत्र में अपराधी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !