Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-09

Jamshedpur Crime : जयप्रभा कॉम्प्लेक्स के पास युवक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार! आधिकारिक पुष्टि बाकी

Jamshedpur : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत शास्त्रीनगर स्थित जयप्रभा कॉम्प्लेक्स के पास मछुआ बस्ती में पुलिस ने बुधवार रात छापेमारी कर एक युवक को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों की मानें तो गिरफ्तार युवक का नाम रविनाश मछुआ बताया जा रहा है।


सूत्रों की माने तो पुलिस ने उसके पास से एक पिस्तौल बरामद की है। जानकारी के अनुसार, बस्ती में हुए एक विवाद के बाद अविनाश ने पिस्तौल लहराई थी। इसकी शिकायत पीड़ित पक्ष ने कदमा थाना में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।


फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसके पास हथियार कहां से आया और इसके पीछे कौन कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि रविनाश पहले भी छोटी-मोटी आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है।

कदमा पुलिस जल्द ही इस मामले का आधिकारिक खुलासा कर सकती है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !