Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-12

Jamshedpur Breaking : डोबो पुल पर फिल्मी स्टाइल में छापा, धनबाद पुलिस ने कदमा के आशीष सिंह को दबोचा, मौके पर जमकर हंगामा

Jamshedpur : रविवार को धनबाद पुलिस ने एक अहम कार्रवाई करते हुए जमशेदपुर के डोबो पुल से कदमा निवासी आशीष सिंह को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार, आशीष पर कुछ दिनों पूर्व धनबाद में हवाई फायरिंग करने का आरोप है, जिसके बाद से धनबाद पुलिस उसकी तलाश में थी।


सूत्रों के अनुसार, आज डोबो पुल पर भाजपा नेता आदित्य साहू के स्वागत कार्यक्रम के दौरान धनबाद पुलिस सिविल ड्रेस में मौजूद थी। मौके का फायदा उठाते हुए पुलिस ने अचानक दबिश दी और आशीष सिंह राजपूत को पकड़कर अपने साथ ले गई।


आशीष की गिरफ्तारी के बाद मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। बताया जा रहा है कि आशीष के समर्थकों ने भाजपा नेता हरजीत उर्फ चिंटू सिंह पर हमला कर दिया, जिसके बाद दोनों ओर से लात घूंसे चलने लगे। घटना के चलते कुछ देर के लिए वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया।

सूत्रों की माने तो आशीष के साथ चार से पांच अन्य युवक भी धनबाद की घटना में शामिल थे, जिनकी तलाश अभी भी जारी है। फिलहाल धनबाद पुलिस आशीष सिंह राजपूत से पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य युवकों की तलाश में छापेमारी जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !