Bihar Elections: ई बिहार के राजनीति
के माटी बड़ा रंगीन आ गजब के बा, इयां हर चुनाव में
परिवार, पंडितगिरी, मोहब्बत आ जनता के भावना सब घुलमिल जाला, आ अबकी बार लालू परिवार के बड़ा बेटा तेज
प्रताप यादव फेरु से चर्चा में बा.
तेज प्रताप यादव, राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक लालू प्रसाद
यादव के बड़े पुत्र और बिहार के पूर्व मंत्री, फिर से सुर्खियों में हैं. इनकी चर्चा अब
राजनीतिक और निजी जीवन दोनों ही कारणों से हो रही है. हाल के दिनों में उनका नाम
कई घटनाओं से जुड़ा है. चाहे वह राजनीतिक फैसले हों, सोशल मीडिया पर छोटे भाई तेजस्वी यादव से दूरी
बनाना हो या वैवाहिक जीवन में चल रहे विवाद, तेज प्रताप यादव लगातार केंद्र बिंदु में बने
हुए हैं.
राजनीतिक विशेषज्ञ मानते हैं कि परिवार और
पार्टी से निष्कासन के बाद से तेज प्रताप लगातार अपनी अलग राजनीतिक राह पर बढ़ रहे
हैं. यह दूरी सोशल मीडिया पर भी स्पष्ट दिखाई दे रही है. हाल ही में तेज प्रताप
यादव ने अपने छोटे भाई और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को अपने आधिकारिक सोशल
मीडिया अकाउंट “X” से अनफॉलो कर दिया. अब उनकी फॉलोइंग लिस्ट में केवल पिता
लालू प्रसाद यादव, माता राबड़ी देवी और बहन राज लक्ष्मी यादव ही
बचे हैं. इससे पहले उन्होंने अपनी बड़ी बहन मीसा यादव और हेमा यादव को भी अनफॉलो
कर दिया था.
हाल ही में तेज प्रताप ने अपने छोटे भाई
तेजस्वी के सरकारी नौकरी देने के चुनावी वादे पर भी तंज कसा. तेजस्वी यादव ने कहा
था कि अगर राजद की सरकार बनी, तो हर घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी.
इस पर तेज प्रताप ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “पहले सरकार तो बन जाए.” यह टिप्पणी केवल
भाईचारे में दूरी का संकेत नहीं देती, बल्कि यह राजद और लालू परिवार के भीतर चल रहे
राजनीतिक तनाव को भी स्पष्ट रूप से दर्शाती है.
राजद से निष्कासन के बाद तेज प्रताप यादव ने
अपनी नई राजनीतिक पार्टी “जनशक्ति जनता दल” की स्थापना की. उनका उद्देश्य साफ है, बिहार में एक नया
राजनीतिक विकल्प तैयार करना और राजद के पारंपरिक वोट बैंक में सेंध लगाना. तेज
प्रताप ने ऐलान किया कि 13 अक्टूबर को उनकी पार्टी अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित
करेगी और वह महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. यह सीट वर्तमान में राजद नेता
मुकेश कुमार रौशन के पास है.
जनसंपर्क अभियान के दौरान तेज प्रताप यादव ने
वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित किया और वहां प्रेम कुमार को
अपनी पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया. सभा के दौरान उन्होंने लालू यादव के अंदाज
में जनता से कहा, “युवा हो, ज्यादा चिल्लाओगे तो नस फट जाएगा.” यह बयान
मनोरंजन भर नहीं है, बल्कि तेज प्रताप की देहाती और सीधे नेता के
छवि को भी मजबूती देता है.
बिहार के कई यादव बाहुल्य क्षेत्रों, जैसे मीनापुर, गायघाट और बोचहां में तेज प्रताप लगातार सभाओं
और यात्राओं में सक्रिय हैं. इन यात्राओं से यह लगता है कि चुनावी ताकत मजबूत करने
की कोशिश कर रहे हैं. राजद के नेताओं ने अभी तक सीधे टिप्पणी नहीं की है, लेकिन इन पर लगातार नजर रखी जा रही है.
वहीं वैवाहिक जीवन का मामला भी तेज प्रताप की
चर्चा में बना हुआ है. उनकी शादी ऐश्वर्या राय से हुई थी. ऐश्वर्या बिहार के पूर्व
मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती और पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी हैं.
शादी के बाद दोनों के बीच मतभेद सामने आए. तलाक की प्रक्रिया कोर्ट में चल रही है
और दोनों तरफ से गंभीर आरोप लगाए गए हैं. तेज प्रताप ने सार्वजनिक रूप से कहा था
कि ऐश्वर्या उनकी राधा नहीं हैं. हालांकि ऐश्वर्या आज भी सिंदूर लगाती हैं, जो दिखाता है कि भावनात्मक संबंध पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है.
तलाक प्रक्रिया के दौरान ऐश्वर्या ने छत्तीस करोड़
रुपये की मांग की, साथ ही घर, कार, ड्राइवर और महीने के डेढ़ लाख रुपये खर्च की भी
मांग की. अदालत ने पटना के गोला रोड में तीन कमरों वाला फ्लैट तेज प्रताप को देने
का आदेश दिया, लेकिन ऐश्वर्या ने इसे लेने से इंकार कर दिया.
यह विवाद और वैवाहिक उलझन तेज प्रताप की छवि में व्यक्तिगत और राजनीतिक तनाव दोनों
को जोड़ते हैं.
दूसरी प्रेम कहानी का नाम भी चर्चा में आया है.
तेज प्रताप के साथ अनुष्का यादव का बारह साल पुराना रिश्ता सोशल मीडिया पर चर्चा में
आया. इसके अलावा निशु सिन्हा का नाम वायरल चैट में सामने आया, जो तीसरी लड़की के रूप में चर्चा में है. निजी जीवन की यह जटिलता उनके
राजनीतिक छवि को भी प्रभावित कर रही है.
विश्लेषक मानते हैं कि तेज प्रताप यादव की
जमीनी पकड़ और देहाती शैली उनके चुनावी अभियान को मजबूती देती है. खासकर युवा वोटर
और पारंपरिक यादव मतदाता उनका समर्थन कर रहे हैं. हालांकि, राजद के लिए यह खतरा भी है कि यादव वोट बंट सकते हैं, जिससे महागठबंधन के लिए चुनौती पैदा हो सकती है.
ऐसा देखा गया हैं कि तेज प्रताप यादव पूजा-पाठ, सनातन परंपरा और श्रीकृष्ण भक्ति में आस्था रखते हैं. उनका राजनीतिक
व्यक्तित्व परिवार, धार्मिक और भावनात्मक जुड़ाव का मिश्रण पेश
करता है, जो उन्हें बिहार चुनाव में एक अलग पहचान दिला सकता है.
इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में तेज प्रताप
यादव का कदम कई स्तरों पर असर डाल सकता है. वह महागठबंधन के यादव वोट बैंक में
सेंध लगाने की कोशिश जरुर करेंगे और युवा तथा ग्रामीण मतदाताओं के बीच भी
प्रत्यक्ष प्रभाव छोड़ सकते हैं. उनके संगठनात्मक अभियान, सार्वजनिक भाषण और परिवारिक विवाद उन्हें चुनावी रूप से चुनौतीपूर्ण उम्मीदवार
बनाते हैं.
तेज प्रताप की चुनावी रणनीति में सबसे
महत्वपूर्ण बात यह है कि वह जनता के बीच रहते हैं. उनका मानना है कि नेता का काम
जनता के पास जाना होता है, कॉरपोरेट ऑफिस में बैठकर राजनीति नहीं करनी
चाहिए. उनके भाषण, मंच संचालन और सभाओं में देहाती अंदाज जनता को
आकर्षित करता है.
राजनीतिक रूप से तेज प्रताप यादव महागठबंधन से
अलग राह तय कर रहे हैं. यह संकेत है कि तेज प्रताप अपनी अलग राजनीतिक पहचान बना
रहे हैं.
भाइयों के बीच दूरी, परिवार के विवाद और वैवाहिक समस्याएं उनके चुनावी रणनीति में मिश्रित भूमिका
निभा रही हैं. तेजस्वी के सरकारी नौकरी के वादे पर तंज, अपनी पार्टी की स्थापना, उम्मीदवारों का ऐलान और जमीनी स्तर पर सक्रियता, यह सब मिलकर तेज प्रताप यादव को बिहार चुनाव में नया चेहरा बनाता है.
यह देखा जा रहा है कि तेजप्रताप यादव सीधे जनता
से संवाद कर रहे हैं, जो ग्रामीण मतदाताओं के बीच उनकी लोकप्रियता
बढ़ा रहा है.
वैवाहिक विवाद और निजी जीवन की घटनाएं उनके
राजनीतिक व्यक्तित्व में जटिलता जोड़ रही हैं. ऐश्वर्या राय के तलाक, अनुष्का यादव और निशु सिन्हा की चर्चाएं, सभी मिलकर तेज प्रताप को एक ऐसा नेता बनाते हैं
जो निजी और राजनीतिक जीवन दोनों में चुनौतीपूर्ण हैं.
परिवार के अपमान के बावजूद वे राजनीतिक रूप से
खुद को अलग प्रस्तुत कर रहे हैं. यह मिश्रण उन्हें बिहार चुनाव में एक अनोखी पहचान
दे सकती है.
अब सबकी नजर तेरहअक्टूबर पर टिकी है, जब तेज प्रताप अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित करेंगे.
तेज प्रताप यादव के कदम भविष्य में महागठबंधन के लिए चुनौती बन सकते हैं. यादव
बाहुल्य सीटों पर उनकी सक्रियता, जनसंपर्क
अभियान और राजनीतिक भाषण उनके व्यक्तित्व को मजबूत बना रहे हैं. साथ ही, उनके वैवाहिक विवाद और निजी जीवन के मामले जनता के
बीच उनके व्यक्तित्व को और जटिल बना रहे हैं.