Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-12

Jamshedpur News: झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने मानगो में कार्यकर्ताओं से की मुलाक़ात, चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा

Jamshedpur News: झारखंड भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू रविवार की शाम मानगो एनएच-33 स्थित वसुंधरा एस्टेट में भाजपा जिला महानगर कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा काली के आवास पहुँचे. यहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और उनके साथ भोजन किया.

इससे पहले आदित्य साहू जमशेदपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए थे. वे जिला भाजपा द्वारा आयोजित बैठकों और संगठनात्मक चर्चाओं में मौजूद रहे. घाटशिला में चुनाव से जुड़े मुद्दों पर स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की. इसके अलावा वे तुलसी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया.



विशेष निमंत्रण पर वे शाम को कृष्णा शर्मा काली के घर पहुंचे. उनकी इस मुलाक़ात को भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक पारिवारिक और आत्मीय संवाद के रूप में देखा. स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि आदित्य साहू का यह दौरा न केवल संगठनात्मक संबंधों को मजबूत करता है, बल्कि नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच व्यक्तिगत जुड़ाव को भी सुदृढ़ करता है.

दौरे के दौरान उन्होंने पार्टी की आगामी चुनावी रणनीतियों और जमीनी मुद्दों पर भी चर्चा की. इस अनौपचारिक भेंट के माध्यम से उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि पार्टी नेतृत्व हमेशा उनके साथ खड़ा है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !