नामांकन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर रखी गई
नामांकन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर रखी गई है। नामांकन पत्रों की जांच 22 अक्टूबर को होगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर तय की गई है। घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में मतदान 11 नवंबर मंगलवार को होगा और मतगणना 14 नवंबर शुक्रवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित कोऑपरेटिव कॉलेज में की जाएगी। पूरी निर्वाचन प्रक्रिया 16 नवंबर रविवार को समाप्त हो जाएगी।
चुनाव संचालन के लिए एसडीओ सुनील चंद्रा को रिटर्निंग
चुनाव संचालन के लिए एसडीओ सुनील चंद्रा को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। धालभूमगढ़ के सीओ मनोहर लिंडा, घाटशिला की बीडीओ उनिका शर्मा और सीओ अंबर निषाद को एआरओ की जिम्मेदारी दी गई है।
मतदाता संख्या और बूथ व्यवस्था
घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,56,262 मतदाता हैं। इनमें 1,25,579 पुरुष, 1,31,180 महिलाएं, तीन थर्ड जेंडर और एक एनआरआई मतदाता शामिल हैं। 18 से 19 वर्ष के मतदाता 16,555 हैं जबकि 85 वर्ष से अधिक आयु के 628 मतदाता हैं। मतदान के लिए कुल 300 पोलिंग स्टेशन 231 स्थलों पर बनाए गए हैं।
बंगाल सीमा से लगे मतदान केंद्रों के लिए
बंगाल सीमा से लगे मतदान केंद्रों के लिए वहां के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। 24 ऐसे बूथों पर विशेष मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जहां पिछली बार मतदान 60 प्रतिशत से कम हुआ था। पर्दानशीन महिलाओं वाले बूथों पर महिला कर्मियों की तैनाती की जा रही है और प्रशासन कुछ ऑल वुमन बूथ बनाने की भी योजना में है।
प्रशासन की ओर से वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं के लिए
प्रशासन की ओर से वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की सुविधा दी जा रही है। सभी मतदान केंद्रों पर रैंप, टॉयलेट, पीने का पानी, पैरामेडिकल स्टाफ, व्हीलचेयर और बैठने की व्यवस्था की गई है।
उपायुक्त ने बताया कि
उपायुक्त ने बताया कि अब तक आचार संहिता उल्लंघन का कोई मामला सामने नहीं आया है। वहीं, कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा एक प्रोफेसर के ट्रांसफर के मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में
घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में अधिसूचना जारी होते ही चुनावी माहौल तेज हो गया है। नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अब सभी की नजरें 11 नवंबर के मतदान और 14 नवंबर की मतगणना पर टिकी हैं।