Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-13

Jamshedpur Firing : जुगसलाई में देर रात चली गोलियां! शब्बू टाल के बेटे पर पुरानी रंजिश में फायरिंग, इलाके में दहशत

Jamshedpur : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लतनगर में बीती रात करीब लगभग 8:30 बजे अपराधियों ने खुलेआम फायरिंग कर सनसनी फैला दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश के चलते शब्बू टाल के मालिक के पुत्र समीर, सैफ और अल्तमश के साथ विवाद हो गया था जिसके बाद 4 राउंड हवाई फायरिंग की गई थी।


गोली चलाने वालों की पहचान राज नामक युवक और उसके साथियों के रूप में हुई है, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा तफरी मच गई।


सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा भी बरामद किया है, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि फायरिंग पिस्तौल से की गई थी।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की सही पहचान की जा सके। वहीं, स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर चिंता जताते हुए रात में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई थी, हालांकि कुछ संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !