Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-13

Jamshedpur Police: जमशेदुपर में जवाहरनगर रोड पर गोलीकांड का खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार

Jamshedpur Police: जमशेदुपर के मानगो थाना क्षेत्र में 26 सितंबर को हुए गोलीकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस घटना में अबू सनान रोमी उर्फ बॉबी गंभीर रूप से घायल हुए थे. पुलिस ने बताया कि यह हमला पैसों के लेन-देन को लेकर वादी और अभियुक्तों के बीच विवाद के कारण किया गया.
पुलिस के अनुसार, वसीम अंसारी उर्फ काले (27 वर्ष) और नयाब हुसैन उर्फ टेनिस उर्फ दानिश (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया. वसीम अंसारी को पारडीह मध्य विद्यालय के पास से जबकि नयाब हुसैन को उनके घर से पकड़ा गया. निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल, एक कट्टा और एक जिन्दा कारतूस बरामद किया.

जानकारी के अनुसार, वसीम अंसारी का अपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है. वहीं, अन्य दो आरोपी रौनक और शाहरुख खान उर्फ चुहा बच्चा पुलिस दबाव के कारण न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुके हैं.

छापामारी दल में पुलिस उपाधीक्षक भोला प्रसाद सिंह, नित्यानंद प्रसाद, अमित कुमार, रविशंकर कुमार, चन्दन कुमार, आरक्षी राहुल कुमार और आरक्षी मधुसूदन बानरा शामिल थे.

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ मानगो थाना में मामला दर्ज कर जांच जारी है और शहर में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए सतर्कता जारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !