मुठभेड़ में अपराधी जख्मी
पुलिस को इनपुट मिली थी कि कुछ अपराधी वहां जुटे हैं। सूचना पर तेतुलमारी थाने की PCR टीम स्पॉट पर पहुंची। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने PCR गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लग गई। जख्मी अपराधी की पहचान भानु मांझी के तौर में की गई है। वह जमशेदपुर का वांछित अपराधी और नक्सली बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया और अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया। घटनास्थल से कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं।
भानु मांझी पुर्व में जमशेदपुर के एक बड़े गैंगस्टर का साथी
पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि भानु मांझी पुर्व में जमशेदपुर के एक बड़े गैंगस्टर का साथी रहा है और पूर्व में भानु मांझी ने ही जमशेदपुर में गणेश के साथी राजा शर्मा पर फायरिंग की घटना को अंजाम दे चुका है
प्रिंस खान गैंग से जुड़े होने की आशंका
पुलिस का कहना है कि ये अपराधी प्रिंस खान गैंग के सदस्य हो सकते हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। भानु मांझी एक कुख्यात अपराधी है और उसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं। घटना की सूचना पर एसएसपी प्रभात कुमार, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव सहित कई थाना प्रभारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।