Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-14

West Singbhum Naxal: नक्सलियों का तांडव, छोटानागरा में एयरटेल मोबाइल टावर को किया आग के हवाले, पोस्टरों के जरिए पुलिस को दी खुली धमकी

Chakradharpur: छोटानागरा थाना क्षेत्र के बहदा गांव में सोमवार की देर रात नक्सलियों ने उत्पात मचाया। जानकारी के अनुसार, भाकपा (माओवादी) के करीब दर्जनभर हथियारबंद उग्रवादी अचानक गांव में घुस गए और वहां स्थित एयरटेल मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया। बता दे कि नक्सलियों ने घटना से पहले ग्रामीणों को घरों में ही रहने की चेतावनी दी और किसी को भी घर से बाहर न निकलने का सख्त निर्देश दिया। जिसके बाद उन्होंने टावर के पैनल और बैटरी सिस्टम पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। कुछ ही देर में आग की लपटें पूरे क्षेत्र में दिखाई देने लगीं।

धमाकों से दहला इलाका

आग लगने के बाद टावर में लगे उपकरण लगातार जलते और फटते रहे। ग्रामीणों के मुताबिक, रात करीब एक बजे तक तेज धमाकों जैसी आवाजें गूंजती सुनाई दी। टावर के आसपास का इलाका धुएं से भर गया और तारें जलकर गिर पड़ीं। इस घटना के बाद ग्रामीण पूरी रात भय के साए में रहे। किसी ने अपने घरों से बाहर झांकने की हिम्मत तक नहीं की



पोस्टरों में दी चेतावनी

घटना के बाद मौके से नक्सलियों द्वारा छोड़े गए कई पोस्टर और पर्चे बरामद हुए हैं। इनमें पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी गई है और अपने मारे गए साथियों का बदला लेने की बात कही गई है। पोस्टरों में “ऑपरेशन कगार” के विरोध में 8 से 14 अक्टूबर तक प्रतिशोध सप्ताह और 15 अक्टूबर को झारखंड, बिहार, उत्तरी छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल तथा असम में बंद का आह्वान किया गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !