जानिए क्या हैं पूरा मामला
घटना 11 अक्टूबर की सुबह करीब 4:30 बजे भदानी नगर थाना क्षेत्र के मदन कुटी दुकान के समीप हुई थी। एक आंगनबाड़ी सेविका को ट्रक ड्राइवर सुविंदर यादव ने जबरदस्ती का शिकार बनाया। दुष्कर्म करने के बाद उसने क्रूरता की हद पार करते हुए महिला का गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी। सुबह-सुबह हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई थी।
पुलिस की तत्परता और गिरफ्तारी
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रामगढ़ पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। खुद रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक (SP) पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे थे। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाने के लिए विशेष टीम का गठन किया।
सघन जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने
सघन जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही हत्यारे ट्रक ड्राइवर का पता लगा लिया। आरोपी सुविंदर यादव को रामगढ़ पुलिस ने खलारी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी से यह स्पष्ट हो गया है कि इस जघन्य वारदात को उसी ट्रक ड्राइवर ने अंजाम दिया था।
पुलिस की इस तत्परता ने न सिर्फ 24 घंटे के भीतर मामले का उद्भेदन किया
पुलिस की इस तत्परता ने न सिर्फ 24 घंटे के भीतर मामले का उद्भेदन किया है, बल्कि जिले में कानून व्यवस्था के प्रति लोगों का भरोसा भी बढ़ाया है। आरोपी सुविंदर यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।