Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-15

Jamshedpur Missing News: मानगो से युवक की लापता होने की सूचना, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 4 निवासी संदीप प्रसाद जिनका उम्र 27 वर्ष है,  बीते मंगलवार 14 अक्टूबर की सुबह से लापता हैं। परिजनों के अनुसार, संदीप प्रसाद सुबह करीब 10:30 बजे अपना टिफिन लेकर काम पर निकले थे, लेकिन अगले दिन यानी 15 अक्टूबर को भी घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। 

लापता हुए संदीप प्रसाद 

जानकारी के अनुसार, संदीप प्रसाद बालाजी मॉल हावड़ा ब्रिज के पास काम करते हैं। उनका मोबाइल नंबर 9471366715 बताया गया है, जो घटना के बाद से बंद आ रहा है। परिजनों ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट 

जिसके बाद संदीप प्रसाद के भाई ने मामले की सूचना स्थानीय थाना में दर्ज कराई है और पुलिस से उनके शीघ्र पता लगाने की मांग की है। 

आम जनता से अपील 

आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को युवक के बारे में कोई जानकारी मिले तो कृपया इस मोबाइल नंबर 9801246070 पर संपर्क करें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !