Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-15

Dhanbad MP: धनबाद सांसद ढुल्लू महतो पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, चार हफ्ते में पेश करना होगा संपत्ति का ब्यौरा

Dhanbad: झारखंड के धनबाद सांसद ढुल्लू महतो पर सुप्रीम कोर्ट ने अहम कदम उठाया है। कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति और बेनामी संपत्ति के मामले में सुनवाई करते हुए सांसद को चार हफ्ते के भीतर अपनी सम्पत्ति का पूरा विवरण सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।


सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में विशेष जांच टीम के गठन पर

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में विशेष जांच टीम (SIT) के गठन पर विचार करते हुए केंद्र और झारखंड सरकार से जवाब भी मांगा है। याचिका में आरोप है कि सांसद ढुल्लू महतो ने अपने घोषित आय स्रोतों के मुकाबले असाधारण रूप से अधिक संपत्ति अर्जित की है। 

हाईकोर्ट ने इसी मामले में

इससे पहले झारखंड हाईकोर्ट ने इसी मामले में दायर जनहित याचिका (PIL) को खारिज कर दिया था, लेकिन अब मामला सीधे सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया, जिसने इसे गंभीरता से लेकर सुनवाई के लिए स्वीकार किया।

इस आदेश के बाद धनबाद की राजनीतिक हलचल तेज

इस आदेश के बाद धनबाद की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विपक्षी दल इसे “भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक” बता रहे हैं, जबकि सांसद के समर्थक इसे “राजनीतिक साजिश” करार दे रहे हैं।

अगली सुनवाई में सांसद ढुल्लू महतो को अपनी कुल संपत्ति

अगली सुनवाई में सांसद ढुल्लू महतो को अपनी कुल संपत्ति का विवरण न्यायालय के समक्ष पेश करना होगा, जिसके बाद ही कोर्ट आगे की कार्रवाई तय करेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !