Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-24

Giridih Crime : गिरिडीह में टोल प्लाजा पर युवक ने लहराई पिस्टल, देखें LIVE VIDEO

Giridih : गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगो टोल प्लाजा के पास शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ युवकों के बीच आपसी विवाद के दौरान एक युवक ने पिस्टल निकाल ली और हवा में लहराने लगा। यह नज़ारा देखते ही वहां मौजूद लोग डर के मारे भाग खड़े हुए।


मौके से फरार हुए युवक


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ युवक किसी बात को लेकर आपस में बहस कर रहे थे। बात इतनी बढ़ी कि उनमें धक्का-मुक्की होने लगी। इसी बीच एक युवक ने कमर से पिस्तौल निकालकर लहराना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक सभी युवक वहां से फरार हो चुके थे।

पुलिस जांच में जुटी, खंगाल रही CCTV फुटेज

सूचना पाकर डुमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और टोल प्लाजा क्षेत्र की जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि घटना में शामिल युवकों की पहचान की जा सके। थाना प्रभारी ने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और सार्वजनिक जगह पर हथियार का प्रदर्शन गंभीर अपराध है।

लोगों ने की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि टोल प्लाजा के आसपास अक्सर बाहरी युवकों का जमावड़ा लगा रहता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इलाके में नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !