Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-25

Jamshedpur Fire Incident: साकची पलंग मार्केट में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर हुआ राख

Jamshedpur: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र स्थित छायानगर बस्ती के पास पलंग मार्केट में शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों आग की लपटे पूरे इलाके में फैल गई जिस कारण कई दुकानों में रखा माल जलकर राख हो गया। अनुमान है कि करीब 1.5 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

दमकल विभाग ने पाया आग पे काबू 

स्थानीय लोगों ने बाल्टी और पानी की मदद से आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया।

पुलिस मौके पर पहुंची 

घटना की जानकारी मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने कहा कि यदि यह आग लगना किसी की सोची  समझी साज़िश है तो आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

स्थानीय लोगों की मांग 

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण की मांग की है, जबकि प्रभावित दुकानदारों ने सरकार से मुआवजे की गुहार लगाई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !