Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-25

Seraikela-Kharsawan Major Accident In NH-33: चौका NH-33 पर बड़ा हादसा टला, तेज रफ्तार चेसिस वाहन होटल में घुसा, अवैध पार्किंग पर उठे सवाल

Seraikela-Kharsawan: सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र में एनएच-33 के किनारे स्थित एक झोपड़ीनुमा होटल में शनिवार रात बड़ा हादसा होते-होते बच गया। टाटा से रांची की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार चेसिस वाहन अनियंत्रित होकर सीधे होटल में जा घुसा।

वाहन की गति इतनी तेज थी कि

वाहन की गति इतनी तेज थी कि वह अस्थायी ढांचे को तोड़ते हुए भीतर तक पहुंच गया, जिससे मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि, सौभाग्य से कोई हताहत नहीं हुआ और होटल में बैठे कई लोगों की जान बाल-बाल बच गई।

सूचना मिलते ही चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची 

सूचना मिलते ही चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन के अगले हिस्से में फंसे चालक और खलासी को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। पुलिस ने बताया कि वे सुरक्षित हैं और मामले की जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने घटना के लिए एनएच-33 पर भारी वाहनों की अवैध पार्किंग को जिम्मेदार ठहराया है।

उनका आरोप है कि प्रशासन द्वारा इस अवैध पार्किंग पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती

 उनका आरोप है कि प्रशासन द्वारा इस अवैध पार्किंग पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है, जिससे इस तरह के हादसों का खतरा बना रहता है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है, जबकि ग्रामीण प्रशासन से त्वरित और ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !