Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-30

Adityapur News: आदित्यपुर वार्ड 18 की समस्याओं को लेकर निवर्तमान पार्षद रंजन सिंह का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 18 के निवर्तमान पार्षद रंजन सिंह नगर निगम प्रशासन के खिलाफ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने की तैयारी कर रहे हैं। यह हड़ताल 1 नवंबर से नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर शुरू होगी, जिसमें पूर्व पार्षद भी शामिल होंगे. 

पार्षद रंजन सिंह ने आरोप लगाया

पार्षद रंजन सिंह ने आरोप लगाया है कि नगर निगम के पदाधिकारी के द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है और वार्ड के विकास कार्यों को जानबूझकर बाधित किया जा रहा हैं।  उन्होंने बताया कि वार्ड में नाली निर्माण, सड़क मरम्मत, पेयजल व्यवस्था, कचरा प्रबंधन और समुचित साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर लोग परेशान हैं, लेकिन नगर निगम प्रशासन इस दिशा में गंभीर नहीं दिख रही है।


रंजन सिंह का कहना है


रंजन सिंह का कहना है कि वार्ड के लोगों ने उन्हें भरोसे के साथ जिम्मेदारी सौंपी थी, और ऐसे में उनका कर्तव्य है कि वे जनता की समस्याओं को हर स्तर पर उठाएं और उनके समाधान के लिए संघर्ष करें। इसलिए वह भूख हड़ताल जैसा कठोर निर्णय लेने पर मजबूर हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन नगर निगम के कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

अब आगे क्या होगा


अब आगे क्या होगा, यह देखना दिलचस्प होगा। क्या आदित्यपुर नगर निगम के निवर्तमान पार्षद अपनी मांगों पर अड़े रहेंगे या कोई समझौता होगा?





Weather