Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-04

Jharkhand Crime News : दुमका में स्पेन की महिला पर्यटक से गैंगरेप मामला - हाईकोर्ट ने सरकार के जवाब से जताई संतुष्टि, सुनवाई की प्रक्रिया हुई समाप्त

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार को दुमका में स्पेन की महिला टूरिस्ट से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले की सुनवाई हुई। यह सुनवाई मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ में हुई।


अदालत ने राज्य सरकार के जवाब से संतोष व्यक्त करते हुए मामले की याचिका का निपटारा कर दिया। अदालत ने कहा कि सरकार ने इस मामले में आवश्यक कदम उठा लिए हैं, इसलिए अब न्यायालय के हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है।


राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता शाहबाज अख्तर ने अदालत को बताया कि आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। मामले में दर्ज 32 गवाहों में से 16 की गवाही पूरी हो चुकी है और आगे की सुनवाई निचली अदालत में जारी है।

गौरतलब है कि यह घटना दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव की है, जहां एक स्पेनिश भाषा बोलने वाली ब्राजील निवासी महिला टूरिस्ट के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। पीड़िता अपने पति के साथ पाकिस्तान, बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल होते हुए नेपाल जाने की यात्रा पर थी और दुमका में टेंट लगाकर रुकी थी।

इसी दौरान आठ से दस अपराधियों ने रात में वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसआइटी का गठन किया और तीन आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया था। बाद में बाकी आरोपितों को भी गिरफ्तार किया गया।

इस जघन्य अपराध ने उस समय पूरे राज्य में सनसनी फैला दी थी। अब अदालत द्वारा सरकार के जवाब से संतोष व्यक्त किए जाने के बाद यह मामला न्यायिक प्रक्रिया के अगले चरण में आगे बढ़ेगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !