अगर आप भी अक्सर फ्लाइट से सफर करते हैं और अचानक आपका प्लान बदल जाने पर आपको भारी-भरकम कैंसिलेशन चार्ज चुकाना पड़ता है, तो यह खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। जी हां अब आपकी जेब पर बोझ कम होने वाला है।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय का नया नियम
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने हवाई यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए नियमों का मसौदा जारी किया है। इन प्रस्तावित नियमों के अनुसार, अगर कोई यात्री टिकट बुक करने के 48 घंटे के भीतर अपनी यात्रा रद्द करता है या फिर टिकट में कोई बदलाव करना चाहता है, तो इस चीज के लिए यात्री से कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। यानी अब अचानक आपका प्लान बदलता है तो घबराने की ज़रूरत नहीं है।
एयरलाइंस को रिफंड भी जल्द मिलेगा
सिर्फ इतना ही नहीं, अब एयरलाइंस को रिफंड भी जल्द से जल्द देना होगा। अब वो दिन गए जब टिकट कैंसिल करने के बाद हफ्तों तक पैसे आने का इंतज़ार करना पड़ता था। अब सरकार यह चाहती है कि रिफंड प्रोसेस तेज, आसान और पारदर्शी हो, ताकि यात्रियों को बिना तनाव के अपनी रकम वापस मिल सके।
बदलाव का लाभ किस किस को मिलेगा जाने
यह बदलाव खास तौर पर उन लोगों के लिए वरदान साबित होगी जिनकी यात्रा अक्सर बदलती रहती हैं। जैसे कि बिज़नेस ट्रैवलर, छात्र या फिर वो लोग जिन्हें अचानक किसी इमरजेंसी में सफर करना पड़ जाए।
हवाई यात्रा में बड़ा बदलाव
कुल मिलाकर यह कदम हवाई यात्रा को और ज्यादा फायदेमंद और भरोसेमंद बनाने की दिशा में एक बड़ा बदलाव है। अब टिकट कैंसिल करना या उसमें बदलाव करना परेशानी का कारण नहीं बल्कि सुकून का कारण बनेगा।