Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-04

Ranchi : रांची रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में गिरी महिला, आरपीएफ जवान ने बचाई जान

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ट्रेन संख्या 18086 खड़गपुर मेमू के प्रस्थान के दौरान एक महिला यात्री चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच जा गिरी। मौके पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल संजय भगत ने तत्परता दिखाते हुए महिला को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच गई।


सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में महिला ने अपना नाम आशा कुमारी और पति का नाम सुनील उरांव (निवासी अकाशी थाना, भंडरा, लोहरदगा) बताया। महिला ने बताया कि वह लोहरदगा जाने के लिए रांची आई थी, लेकिन गलती से खड़गपुर मेमू ट्रेन में चढ़ गई। जब उसे अपनी गलती का एहसास हुआ तो जल्दबाजी में चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की, जिसके दौरान वह फिसलकर गिर गई।


आरपीएफ जवान संजय भगत की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और महिला को नया जीवन मिल गया। रेलवे प्रशासन ने जवान की सतर्कता और साहसिक कार्य की सराहना की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !