Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-04

Gamharia Fire Incident: गम्हरिया के सरकारी अनाज गोदाम में लगे भीषण आग में झुलसे दो अधिकारियों की हुई मौत

Gamharia: गम्हरिया प्रखंड परिसर स्थित सरकारी अनाज गोदाम में हुए अग्निकांड में झुलसे एजीएम अभिषेक हाजरा और राजू सेनापति दोनों की मौत हो गई है। अभिषेक हाजरा की मौत मंगलवार को टीएमएच में इलाज के दौरान हुई, जबकि राजू सेनापति ने सोमवार को दम तोड़ दिया था।

 दोनों अधिकारी आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थे, जहां आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए थे। दोनों को टीएमएच के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया था।

बुधवार सुबह लगी थी आग

बीते बुधवार सुबह करीब 7:00 बजे सरकारी गोदाम में अचानक आग लग गई थी, जिसमें बड़ी मात्रा में रखा सरकारी अनाज जलकर खाक हो गया था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था।

फायर ब्रिगेड टीम के विनोद कुमार ने बताया था कि उन्हें दूरभाष पर आग बुझाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची थी और आग पर काबू पाया था। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन आग से अनाज गोदाम को काफी नुकसान पहुंचा है।

विभाग में शोक व जांच के आदेश

दोनों कर्मचारियों की मौत से विभाग में गम का माहौल छाया हुआ है। अधिकारियों ने घटना की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !