Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-07

Jamshedpur Theft: जमशेदपुर में चोरों का तांडव, 24 घंटे में दो चोरी, संजय मार्केट से 30 हजार नगद और दस्तावेज गायब

Jamshedpur: लौहनगरी जमशेदपुर में इन दिनों चोरों का तांडव सिर चढ़कर बोल रहा है, जिसके सामने शहर की पुलिस बौनी नज़र आ रही है। एक के बाद एक बड़ी और छोटी चोरी की घटनाओं से आम जनता में दहशत का माहौल है, और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बिरसानगर क्षेत्र में चोरों ने एक बड़ी घटना को अंजाम देते हुए

हाल ही में, जहां बिरसानगर क्षेत्र में चोरों ने एक बड़ी घटना को अंजाम देते हुए लाखों रुपये के गहने लेकर उड़ गए थे, वहीं अब गोलमुरी थाना क्षेत्र में भी चोरी की वारदात सामने आई है। गोलमुरी स्थित सद्भावना मार्केट में एक दुकानदार अप्पा राव के कार्यालय को चोरों ने निशाना बनाया। अज्ञात चोरों ने कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और 30 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। अप्पा राव ने तत्काल इसकी सूचना गोलमुरी थाना को दी, जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

जमशेदपुर पुलिस इन चोरी की घटनाओं पर लगाम कब तक 

हालांकि, शहर की पुलिस अभी तक बिरसानगर की लाखों की चोरी समेत कई बड़ी और छोटी वारदातों का खुलासा नहीं कर पाई है। बिरसानगर में लाखों का नुकसान और गोलमुरी में 30 हज़ार की चोरी, ये दोनों घटनाएं पुलिस की नींद उड़ा चुकी हैं। लगातार हो रही ये वारदातें स्पष्ट करती हैं कि शहर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। अब देखना यह होगा कि जमशेदपुर पुलिस इन चोरी की घटनाओं पर लगाम कब तक लगा पाती है और कब तक इन मामलों का खुलासा कर पाती है। यह आने वाला समय ही बताएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !