Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-08

Jharkhand Foundation Day: इस बार झारखंड स्थापना दिवस को नये मायने देने जा रही सरकार,पढ़िए पूरी खबर

Jharkhand: झारखंड के दिल में एक नई लहर उठी है, मानवता की, संवेदना की, जीवन बचाने की। झारखंड स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर झारखंड सरकार इस बार जश्न को एक नये मायने देने जा रही है। 12 नवंबर से 28 नवंबर तक पूरे प्रदेश में रक्तदान शिविर अभियान चलेगा। जहां हर बूंद में झलकेगा “सेवा का जज्बा और राज्य का गौरव।

स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव नेहा अरोड़ा ने बताया कि

 स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव नेहा अरोड़ा ने बताया कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक संवेदनशील संकल्प है, ताकि किसी मरीज की जिंदगी केवल इसलिये न थमे कि उसके लिये रक्त उपलब्ध नहीं था।” उन्होंने बताया कि इस महाअभियान में ब्लड बैंक, सिविल सर्जन, सिविल सोसाइटी, वालंटियर्स और DPRO की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

अरोड़ा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुये

 अरोड़ा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुये कहा, “रक्तदान सिर्फ दान नहीं, एक जीवन को लौटाने का अवसर है। लोगों में फैली भ्रांतियों को तोड़ें, प्रचार-प्रसार से उन्हें जागरूक करें। चैंबर ऑफ कॉमर्स, लायंस क्लब जैसी संस्थाओं को जोड़ें और इस अभियान को जनआंदोलन बनायें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !