Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-08

Chaibasa Accident: चाईबासा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत

चाईबासा: राजनगर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर बांकसाई के पास शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीछे से आ रहे एक तेज़ रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी और हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।

मृतक चौके गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजा की मांग की है। उनका कहना है कि राजनगर-चाईबासा मार्ग पर भारी वाहनों का अनियंत्रित आवागमन लगातार बढ़ रहा है, जिससे दुर्घटनाओं में भी वृद्धि हो रही है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर नियमित पुलिस गश्त और स्पीड नियंत्रण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को समझने में जुटी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !