Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-08

Ghatshila by-election: सरकार जनभावनाओं से कट चुकी है, जनता का विश्वास खो चुकी है-- सी.पी. सिंह

Ghatshila: घाटशिला विधानसभा के जादूगोड़ा स्थित रामनगर बस्ती में आज झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और रांची के विधायक सी.पी. सिंह ने जनसंपर्क किया। स्थानीय जनता ने उनका गरमजोशी से स्वागत किया।


कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की नेत्री शिला उरांव ने अपने समर्थकों के साथ झामुमो


कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की नेत्री शिला उरांव ने अपने समर्थकों के साथ झामुमो छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, जिसे विधायक सी.पी. सिंह ने दिलाया।

सभा को संबोधित करते हुए सी.पी. सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार

सभा को संबोधित करते हुए सी.पी. सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार जनभावनाओं से पूरी तरह कट चुकी है और आदिवासी समाज का विश्वास खो चुकी है। उन्होंने कहा कि अब जनता इस भ्रष्ट और निकम्मी सरकार को जवाब देने के लिए तैयार है।

सी.पी. सिंह ने जनता से अपील की कि आगामी 11 नवम्बर 2025 को होने वाले 

सी.पी. सिंह ने जनता से अपील की कि आगामी 11 नवम्बर 2025 को होने वाले घाटशिला उपचुनाव में क्रमांक संख्या-1 पर कमल का बटन दबाकर भाजपा को विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अधिकार, अस्मिता और सम्मान की सच्ची लड़ाई लड़ रही है।

मौके पर जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह, रोहित सिंह परमार, चंचल दास, विक्रम सिंह, रूपाली सवैया, तनुश्री नंदा, रीना महाली, सुमित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !