Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-09

Rajnagar Accident: राजनगर सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत, उठा नो इंट्री या स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग

Rajnagar: राजनगर थाना से महज एक किलोमीटर दूर राजनगर-जुगसलाई मार्ग पर हीरा टेंट हाउस के समीप शनिवार की रात्रि करीब 11:30 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मगरकेला गांव निवासी 38 वर्षीय युवक रामराय हांसदा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रविवार की दोपहर करीब 12 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया 

रविवार की दोपहर करीब 12 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि रामराय हांसदा जमशेदपुर में टाटा स्टील फाउंडेशन संस्था में कार्य करते थे। शनिवार को वह अपने दोस्त से मिलने जमशेदपुर गया था, लौटने के क्रम में राजनगर थाना क्षेत्र के साहू कॉलोनी हीरा टेंट हाउस के समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

रामराय हांसदा हमेशा ही हेलमेट पहन कर वाहन चलाते थे

रामराय हांसदा हमेशा ही हेलमेट पहन कर वाहन चलाते थे, लेकिन दुर्घटना में हेलमेट सहित सिर पर चोट आई थी। उनके सहपाठियों ने जिला प्रशासन से सरायकेला से चाईबासा तक जहां ज्यादातर दुर्घटना घटी है, उस स्थान पर स्पीड ब्रेकर या नो इंट्री लगवाने की मांग की है।

इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से मांग की

इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस मार्ग पर सुरक्षा उपाय किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। लगातार सड़क दुर्घटना यातायात पुलिस की कार्यालय पर भी सवाल उठा रहें हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !