Saraikela: सरायकेला, 08 नवंबर 2025: क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत सरायकेला में बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला स्तरीय निरीक्षण दल ने शनिवार को दलभंगा स्थित पूनम क्लिनिक पर छापेमारी की और उसे अवैध संचालन के आरोप में सील कर दिया।
उपायुक्त के निर्देश पर कुचाई के अंचल अधिकारी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई
उपायुक्त के निर्देश पर कुचाई के अंचल अधिकारी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में जिला नोडल पदाधिकारी अनिर्बन महतो
और सहायक घनपत महतो शामिल थे। जांच में पाया गया कि परमानंद महतो पिछले 20 वर्षों से बिना किसी वैध पंजीयन या अनुमति के क्लिनिक का संचालन कर रहे थे। क्लिनिक में चिकित्सकीय सेवा से संबंधित योग्यता प्रमाणपत्र या अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया।
निरीक्षण के दौरान बिना अनुमति के विभिन्न प्रकार की दवाएं और जला
निरीक्षण के दौरान बिना अनुमति के विभिन्न प्रकार की दवाएं और जला हुआ जैव अपशिष्ट भी मिला, जो पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन है। सभी अनियमितताओं को देखते हुए दल ने क्लिनिक को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।
निरीक्षण दल ने चेतावनी दी कि बिना पंजीयन चिकित्सकीय
निरीक्षण दल ने चेतावनी दी कि बिना पंजीयन चिकित्सकीय सेवा देना कानूनन अपराध है और इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।