Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-09

Bagbera News: कार पर केरोसिन छिड़ककर लगाई आग, बड़ी वारदात CCTV में कैद, परिवार दहशत में

Bagbera: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गोसाईंटोला में शनिवार रात एक बड़ी आपराधिक घटना सामने आई है, जहां कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने एसआइएस सिक्योरिटी गार्ड नितेश कुमार श्रीवास्तव की कार को केरोसिन तेल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया।

घटना शनिवार रात करीब 9:30 बजे की

घटना शनिवार रात करीब 9:30 बजे की है, जब नितेश की कार घर के पास खड़ी थी। अज्ञात बदमाशों ने कार पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। हालांकि, संयोग से एक राहगीर ने जलती कार को देखकर तुरंत घर का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद परिवार ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया। इस घटना में कार को काफी नुकसान पहुंचा है।

पीड़ित नितेश कुमार श्रीवास्तव ने तुरंत

पीड़ित नितेश कुमार श्रीवास्तव ने तुरंत 112 और बागबेड़ा थाना प्रभारी को सूचना दी। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। नितेश ने आशंका जताई है कि उनके जान-माल को भी खतरा हो सकता है, क्योंकि लगभग 10 दिन पहले भी उनकी कार का शीशा तोड़ दिया गया था।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इस कृत्य की निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !