Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-10

New World Record: भारत के “पुश-अप मैन” रोहताश चौधरी ने रचा इतिहास, 60 पाउंड वजन के साथ एक घंटे में 847 पुश-अप्स लगाकर बनाया नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

New Delhi: भारत के “पुश-अप मैन” कहे जाने वाले रोहताश चौधरी ने इतिहास रचते हुए देश की फिटनेस भावना को नई ऊँचाइयों पर पहुँचा दिया है। फिट इंडिया के एंबेसडर रोहताश ने रविवार को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पीठ पर 60 पाउंड यानी लगभग 27 किलोग्राम का भार लादकर एक घंटे में 847 पुश-अप्स लगाकर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

इस अभूतपूर्व उपलब्धि के साथ रोहताश ने सीरिया के खिलाड़ी के नाम दर्ज 820 पुश-अप्स के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया और यह खिताब भारत के नाम कर दिया। मौके पर मौजूद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की आधिकारिक सत्यापन टीम ने वहीं पर इस रिकॉर्ड की पुष्टि की। यह न केवल रोहताश के लिए, बल्कि फिट इंडिया मूवमेंट से प्रेरित हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण बन गया।

इस अवसर पर केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया भी उपस्थित थे। उन्होंने रोहताश को उनकी असाधारण उपलब्धि के लिए सम्मानित करते हुए कहा 

 रोहताश चौधरी फिट इंडिया की भावना के सच्चे प्रतीक हैं। वे भारत को एक फिट, मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार करने में योगदान दे रहे हैं। फिटनेस के प्रति उनका समर्पण और निरंतर लगन देश के युवाओं के लिए प्रेरणा है।

अपनी सफलता के बाद भावुक रोहताश चौधरी ने कहा 

नवंबर 2024 में मैंने 704 वन-लेग पुश-अप्स का रिकॉर्ड बनाया था और उसे प्रधानमंत्री जी को समर्पित किया था। आज मैं यह नया रिकॉर्ड हमारे सशस्त्र बलों और ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित करता हूँ, जो हमारे राष्ट्र की शक्ति, अनुशासन और एकता का प्रतीक हैं। मैं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय का भी हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने हमेशा मेरा प्रोत्साहन और समर्थन किया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !